11 मई 2019 - 14:03
किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की सेना को रणकौशल बढ़ाने का आदेश क्यों दिया?

उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी केसीएनए ने इस देश के नेता किम जोंग उन द्वारा देश की सेना को रणकौशल बढ़ाने का आदेश दिए जाने की सूचना दी।

किम जोंग उन ने इस देश की माल से लदी एक नौका के पाबंदियों के उल्लंघन के बहाने अमरीका द्वारा ज़ब्त किए जाने के बाद, पश्चिमी मोर्चे और अग्रिम पंक्ति वाले क्षेत्र में रक्षा क्षमता ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने के लिए सैन्य अभियान पर बल दिया।

उत्तर कोरिया के नेता ने इसी तरह रणकौशल ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने के लिए कुछ अहम अभियान तय किए।

किम ने कहा कि इस देश में वास्तविक शांति व सुरक्षा ऐसी ताक़तवर सेना के ज़रिए ही हो सकती है जो देश की स्वाधीनता की रक्षा करने में सक्षम हो।

पिछले साल 17000 टन सामान वाली उत्तर कोरिया की नौका को जिस पर पत्थर का कोयला लदा था, इंडोनेशिया में रोक लिया गया। इस नौका को पिछले शुक्रवार को अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र संघ की पाबंदियों के उल्लंघन के बहाने ज़ब्त कर लिया।

उत्तर कोरिया के नेता का देश की सेना के रणकौशल को बढ़ाने का नया आदेश कोरिया प्रायद्वीप में परमाणु विवाद के हल के लिए दो देशों के बीच वार्ता को नाकाम बनाने सहित अमरीका की ओर से जारी दुश्मनी भरे व्यवहार पर प्यूंग यांग की प्रतिक्रिया के रूप में देखना चाहिए।